औरैया, अप्रैल 22 -- औरैया, संवाददाता। कानपुर रोड स्थित सुदिति ग्लोबल एकेडमी में पृथ्वी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या कंचन लता तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को पृथ्वी संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन की शपथ दिलाते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी माँ है और इसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल संरक्षण अपनाने, प्लास्टिक के प्रयोग से बचने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए पृथ्वी को स्वच्छ, हरा-भरा और सुरक्षित बनाए रखने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- कटिहार: विश्व पृथ्वी दिवस के अ...