बच्चों ने रोपे 1100 पौधे, पर्यावरण सरंक्षण का संकल्प लिया
सीतापुर, अगस्त 3 -- सीतापुर, संवाददाता। वृक्ष तीर्थ अभियान के तहत मानपुर गांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों के द्वारा सोमवार को 1100 पौधों का रोपण किया गया है। इस अभियान के दौरान छायादार, औषधीय, फलदार और पुष्प प्रजातियों के पौधे लगाए गए। जिनमें मुख्य रूप से सहजन, आंवला, अमरूद, नींबू और गुलमोहर जैसे उपयोगी पौधे शामिल रहे। अभियान के संयोजक पीयूष शुक्ला ने बताया कि यह पहल सिर्फ पौधे लगाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इनके संरक्षण पर भी पूरा जोर दिया जा रहा है। रोपे गए सभी पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी खुद बच्चों ने अपने कंधों पर ली है। इससे बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम, जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण की भावना मजबूत होगी। ग्रामीणों ने बच्चों और इस अभियान से जुड़े लोगों की जमकर सराहना की है और इसे एक हरित व स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.