संभल, अप्रैल 18 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय बैटला में स्कूल चलो अभियान के तहत शुक्रवार को जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर गांव में निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं के हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे। दीप से दीप जलाएंगे, साक्षर भारत देश बनाएंगे। नारे लगाते हुए ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। शिक्षक नईमुद्दीन अली ने ग्रामीणों से शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उमंग गोयल, चंचल सिंह, ऋतु खन्ना, मीनाक्षी निमेष, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- स्कूली बच्चों ने रैली निकाल ग्राम वासियों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...