बच्चों ने राष्ट्रपति को भेजी राखियां
बोकारो, अगस्त 7 -- बोकारो प्रतिनिधि। सेंट मैरीज़ नर्सरी स्कूल, बोकारो स्टील सिटी में इंडिया पोस्ट की ओर से विशेष राखी पहल का आयोजन किया गया। प्री-नर्सरी, नर्सरी व प्रेप के विद्यार्थियों ने हस्तनिर्मित राखियां बनाकर भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व बोकारो के उपायुक्त को शुभकामना संदेश के साथ भेजीं। जवानों के लिए बच्चों ने देश सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। इंडिया पोस्ट की टीम ने विद्यालय पहुंचकर सभी राखियों को स्वीकार कर पोस्ट किया। प्रधानाचार्य रेव. फादर दिनु एम. डेनियल ने कहा कि राखी प्रेम, विश्वास, सुरक्षा व जिम्मेदारी का प्रतीक है। ऐसे आयोजन बच्चों में संवेदनशीलता, कृतज्ञता, देशप्रेम व सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.