सोनभद्र, दिसम्बर 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर स्थित मां वैष्णों माडर्न पब्लिक स्कूल में शनिवार को 20वां वार्षिकोत्सव धरोहर का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी। इस दौरान विद्यालय के छात्रों ने धरोहर, हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता, नामक एक संगीतमय थिएटर शो प्रस्तुत किया। छात्रों ने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, परंपराओं और सभ्यता के विभिन्न पहलुओं को जीवंत किया। विद्यार्थियों ने लोकनृत्य, स्किट, नृत्य नाटिका और देशभक्ति से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इन प्रस्तुतियों में बच्चों की प्रतिभा का प्रदर्शन हुआ। दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों की सराहना की। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश पदुम नारायण द्विवेद...