सहरसा, फरवरी 27 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विदयालय सहरसा के कक्षा 3 से 7 के कुल 120 छात्र- छात्राओं ने मंडन भारती कृषि महाविद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया।प्राचार्या मोनिका पांडेय ने यात्रा के प्रारंभ में बस को हरी झंडी दिखाई।। नई शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में पीएम श्री योजना के अंतर्गत इस प्रकार की गतिविधियों के आयोजन का प्रावधान है। इसके अंतर्गत छात्र- छात्रा भ्रमण के माध्यम से जीवनोपयोगी ज्ञानार्जन करते हैं। तथा अनेक भौगोलिक ,सामाजिक, एवं पारिस्थितिकी संबंधी ज्ञान को आत्मसात करते हैं। सभी छात्र-छात्रा कृषि महाविद्यालय पहुंचकर विद्यालय के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत हो गए। इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को कृषि, विज्ञान एवं पर्यावरण से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। महाविद्यालय पहुंचने पर विद्यार्थियों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.