अररिया, मार्च 9 -- फारबिसगंज ,एक संवाददाता। प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत के समौल संकुलाधिन प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में सोमवार को स्कूली बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर विश्व विजेता भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी। इस मौके पर बच्चों ने मानव शृंखला बनाकर टी-20 लिखकर विश्व विजेता भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी। साथ ही साथ गगनभेदी नारे भी लगाये। इस अवसर पर प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा की आपकी मेहनत और जज्बे ने आज हर भारतीय का सिर ऊंचा कर दिया है। वहीं कवि सह शिक्षक संजीत कुमार निगम ने स्वरचित कविता गाकर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने भारत की प्रचंड जीत पर अपने ओर से सभी विद्यालय परिवार के बीच मिठाईयां बांट कर खुशी का इजहार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.