गंगापार, मई 10 -- मातृ दिवस के उपलक्ष्य में बाल विद्या मंदिर यूपीएस स्कूल करमा में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुई। विद्यार्थियों ने उपस्थित माताओं को तिलक लगाकर सम्मानित किया और गुलाब व स्व निर्मित ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर उनके प्रति प्रेम व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासक शाहिदा किरमानी ने कहा कि मां जीवन की पहली गुरु होती हैं। उनके स्नेह, त्याग और संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वहीं प्रिंसिपल सबा खान ने कहा कि विद्यालय बच्चों में नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का विकास भी कर रहा है। यह भी पढ़ें- नंद किशोर बाल विद्यालय में मदर्स डे मनाया विद्यार्थियों ने मातृ दिवस पर आधारित गीत, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर ...