धनबाद, फरवरी 2 -- झरिया प्रतिनिधि झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित सप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को बच्चों को आगामी महाशिवरात्रि को ध्यान में रख कर शंकर भगवान के प्रति श्लोक पढ़ाया गया। इस शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ संस्कृत पाठशाला के छात्र महाशिवरात्रि के दिन विशेष रूप से करेंगे। इसके अलावा संस्कृत में अंताक्षरी पहाड़ा संस्कृत संभाषण गीत आदि का अभ्यास कराया गया। संस्कृत पढ़ाने का कार्य धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बलदेव पांडे जी ने किया एवं प्रसाद वितरण होमेश जोशी की ओर से किया गया। मौके पर कुमकुम, लक्ष्मी, दिव्या, माही, पुष्पा, आरती, प्रीति, सुहानी, मानवी, खुशी, सूरज, रौनक, युगवीर, अंश कुमार, रितिक, हर्ष कुमार, अनिकेत, मनीष गुप्ता, हर्ष कुमार, अनिकेत कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...