लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पुनर्वास विश्वविद्यालय के विशेष शिक्षा संकाय के बौद्धिक अक्षमता विभाग व राजकीय ममता विद्यालय की ओर से गुरुवार को आयोजित बाल मेले में बच्चों की प्रतिभा दिखी। चित्रकला, रंग भरना, खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, हस्तकला प्रदर्शन तथा विविध मनोरंजक गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, संप्रेषण कौशल, सामाजिक समायोजन एवं आत्मविश्वास का विकास सुनिश्चित किया गया। प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया। राजकीय ममता विद्यालय की प्रधानाचार्या कृष्णावती ने कहा कि बाल मेला जैसे आयोजन विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए जरूरी है। किताबी ज्ञान के साथ ही व्यवहारिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना हमारा दायित्व है। प्रत्येक दिव्यांग बच्चे को सम्मान, सहयोग एवं प्रोत्...