बच्चों ने बरेली में वाटर पार्क का लिया आनंद
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- मझरा पश्चिम में स्थित सोनिया इंटरनेशनल स्कूल की ओर से छात्र-छात्राओं को बरेली के फन सिटी वाटर पार्क ले जाया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने खूब आनंद उठाया। यात्रा के दौरान छात्रों ने बैंक, पेट्रोल पंप, बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल, नेशनल हाईवे इसके अलावा बरेली में स्थित ऐतिहासिक इमारतें भी देखी। वाटर पार्क में छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह के झूलों का आनंद भी उठाया। साथ ही साथ रंग-बिरंगे फूलों आदि की प्रकृति की सुंदरता भी देखी। यह यात्रा स्कूल प्रबंधन समिति द्वारा आयोजित की गई। स्कूल चेयरमैन ऋषिकेश सिंह ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से छात्र-छात्राओं के दैनिक दिनचर्या के क्लास से अलग हटकर प्रकृति के महत्व से अवगत कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.