औरैया, मार्च 20 -- फफूंद, संवाददाता। नगर स्थित एक्सेस पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर गौरैया संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने गौरैया के लिए सुरक्षित स्थानों पर घोंसले तैयार किए और पानी के पात्र रखे, ताकि पक्षियों को सुरक्षित आश्रय मिल सके और उन्हें किसी प्रकार का नुकसान न हो। बच्चों की इस पहल की शिक्षकों ने सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरमीत सिंह ने बताया कि बदलता पर्यावरण और मोबाइल टावरों से निकलने वाला रेडिएशन गौरैया के घटते अस्तित्व के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। उन्होंने बच्चों से अपने घरों के आसपास भी पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करने की अपील की। विद्यालय के निदेशक द...