आगरा, मार्च 2 -- ट्रांस यमुना स्थित ओम किड्स क्लब में होली के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने होली पार्टी में जमकर मस्ती की। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे गुलाल और बच्चों की खिलखिलाहट से सराबोर नजर आया। बच्चों ने सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों के साथ होली खेली। रंग, मिठास और मुस्कान से भरे इस आयोजन ने सभी के चेहरों पर खुशी बिखेर दी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय त्योहारों की परंपराओं से परिचित कराना और उनमें आपसी प्रेम व भाईचारे की भावना विकसित करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...