बाराबंकी, फरवरी 28 -- निन्दूरा। विकास खण्ड निन्दूरा क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय निन्दूरा में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडल और प्रयोगों का प्रस्तुतीकरण किया। बच्चों ने बताया कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है बल्कि प्रयोगों के माध्यम से उसे समझना और जीवन में उतारना अधिक महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, ऊर्जा के स्रोत, पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा एवं सरल वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यालय में मॉडल प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता का आयोजन भी कराया, जिसमें प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। अध्यापिका पूजा ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विज्ञान जिज्ञासा और प्रयोग का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.