गिरडीह, जून 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा में गुरुवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। मॉर्निंग असेंबली में शिक्षकों और बच्चों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। सुबह 7:30 बजे विद्यालय परिसर से शुरू हुई प्रभात फेरी में सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। सीनियर बच्चे स्कूल बैनर लेकर आगे चल रहे थे, जबकि अन्य बच्चे नशा मुक्ति के स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पंक्तिबद्ध थे। स्कूल बैंड की प्रस्तुति ने फेरी को आकर्षक बना दिया। पूरे रास्ते बच्चे नशा मुक्त भारत के नारे लगाते रहे। यह फेरी पचंबा चौराहा, रज्जाक चौक, मुख्य बाजार, गर्ल्स हाई स्कूल, पेठियाटांड होते हुए लगभग 3 किमी की दूरी तय कर 8:15 बजे विद्यालय लौटी। सुबह-सुबह प्रभात फेरी को लोगों ने उत्सुकता से देखा और इसके उद्देश्य को समझा। आयोजन प्रधानाचार्य...