पीलीभीत, अप्रैल 8 -- बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानाचार्य को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर विदाई दी गई। बीसलपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल, प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं वर्तमान प्रधानाचार्य डॉ. रविशरण सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त हो रहे सभी सदस्यों के दीर्घकालीन योगदान, समर्पण एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को और भी आकर्षक ...