बदायूं, दिसम्बर 27 -- बदायूं। मॉडर्न स्कूल रिजर्व पुलिस लाइंस के बच्चों ने राजकीय जिला पुस्तकालय एवं वामा सारथी द्वारा संचालित पुलिस लाइंस स्थित पुस्तकालय का निरीक्षण किया। पुस्तकालय अध्यक्ष विकास कुमार मिश्र ने बच्चों को पुस्तकालय में उपलब्ध विभिन्न किताबों की जानकारी दी। बताया हां 16,000 पुस्तकों का संग्रह है। प्रतिदिन पांच दैनिक समाचार पत्र यहां आते हैं। कम्प्यूटर एवं इंटरनेट सुविधा सभी के लिए उपलब्ध है। पुस्तकालय समन्वयक शानू अली खान, वामा सारथी पुस्तकालय प्रभारी महिला आरक्षी नीलम, प्रधानाचार्य शैलेंद्र बत्तरा मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...