मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मध्य विद्यालय राजेपुर के बच्चे बुधवार को राजेपुर ओपी का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने रिपोर्टिंग की प्रक्रिया, कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, हवालात और रिकॉर्ड रूम के बारे में जानकारी ली। थानेदार नीरज कुमार सिंह ने प्राथमिकी और जांच की प्रक्रिया को समझाया और पुलिस के काम करने के तरीके के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस आपके ही समाज के हैं, डरे नहीं सम्मान करें। हम पुलिसकर्मी आप सबों की सुरक्षा के लिए हैं और मेरी जिम्मेवारी भी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आने और जाने के समय किसी भी अंजान व्यक्तियों के झांसे में नहीं आएं और न ही उसकी बाइक पर सवार होकर जाएं। जरूरत पड़ने पर सीधे 112 डायल करें, ताकि पुलिस समय पर पहुंच कर आपकी मदद कर सके। इस मौके पर विद्यालय के एचएम व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.