हल्द्वानी, जून 7 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सिख मिशनरी कॉलेज की ओर से आयोजित गुरमत कैंप में रविवार को बच्चों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष रूप से पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कैंप इंचार्ज सुरेंद्र कौर ने बच्चों को पेड़-पौधों की महत्ता समझाते हुए प्लास्टिक का उपयोग न करने की प्रेरणा दी। बलजीत कौर ने गुरबाणी के महान संदेश पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत का अर्थ समझाते हुए बताया कि सिख धर्म हमें पर्यावरण संतुलन और प्रकृति के सम्मान की सीख देता है। इसके बाद बच्चों ने पौधारोपण किया और पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। इस दौरान रमनदीप सिंह साहनी भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...