पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान राम बेटी ने स्कूल चलो अभियान की रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली के अंतर्गत विद्यालय के शिक्षकों ने विभिन्न अभिभावकों से संपर्क करते हुए अपने 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का निकटतम परिषदीय विद्यालय में प्रवेश कराए जाने हेतु उन्हें प्रेरित किया। रैली में बच्चों ने स्कूल चलो अभियान संबंधी नारों की पट्टिकाएं हाथ में लेकर और नारे लगाकर ग्रामवासियों को जागरूक किया। प्रधानाध्यापक डॉ. विभव सक्सेना ने अभिभावकों एवं संरक्षकों को अपने पाल्यों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि संतराम, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष जागन लाल, उपाध्यक्ष मीरा देवी, अंजना शुक्ला, ममता देवी, प्...