बच्चों ने निकाली भव्य कांवर यात्रा
बांका, अगस्त 10 -- बौंसी। निज संवाददाता। परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती विद्या मंदिर, बौंसी में सावन के अवसर पर भव्य कांवर यात्रा निकाली गई। कक्षा अरुण से द्वितीय तक के करीब 150 भैया-बहनों ने विद्यालय परिसर स्थित शिवगंगा से जल भरकर बौंसी बाजार के गांधी चौक स्थित शिवालय पहुंचकर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। कांवर यात्रा के दौरान विद्यालय परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया। बच्चों की सहभागिता और धार्मिक उत्साह देखकर अभिभावक भी भाव-विभोर हो उठे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावन भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस माह शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: चंदनी गांव से कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना कार्यक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.