अल्मोड़ा, जनवरी 27 -- समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक साल पूरे होने पर मंगलवार को देवभूमि समान नागरिक संहिता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बच्चों ने नाटक के माध्यम से यूसीसी के प्रावधान बताए। इसके अलावा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मंगलवार को नवीन कलेक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में यूसीसी पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने कहा कि यूसीसी सभी धर्मों के नागरिकों के लिए समान अधिकारों की बात करता है। एडीएम युक्ता मिश्र ने कहा कि यूसीसी समाज महिलाओं को समान अधिकार दिलाने का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। यूसीसी के प्रभावी किन्यावयन में उत्कृष्ट योगदान के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, एसडीएम सदर संजय कुमार, ईओ नपं चौखुटिया सुभाष चंद्र, आरएमओ कैंट बोर्ड रानीखेत डॉ. पवन तिवारी व 78 ग्राम...