रायबरेली, अगस्त 26 -- सतांव संवाददाता। गुरुबख्शगंज स्थित जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल के नन्हे बच्चों व शिक्षिकाओं ने सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें आकर्षक झाँकी में विराजमान शिव परिवार की आरती व पूजन के साथ शुरू हुए महोत्सव में विद्यालय की नन्ही प्रतिभाओं ने भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। स्कूल के छात्र अयांश शुक्ला, देव त्रिवेदी, शिवांश सिंह, अथर्व, ऋषभ, रेयांश, रुद्रांश, श्रुति, अनन्या, त्रिश्या, पार्थ बाजपेई, ऋषभ, आदित्य गुप्ता, युग तिवारी, संकल्प, निष्ठा आदि बच्चों ने कांवड़ यात्रा मे प्रतिभाग किया। बच्चों ने भगवान शिव की भक्ति में गीत भजन प्रस्तुत किये। सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र रही शिव परिवार की झांकी रही। इसमें सार्थक सिंह ने भगवान शिव, रूही मौर्या ने माता पार्वती, आद्विक शर्मा ने गणेश जी, अनिकेत ने कार्तिकेय तथा रेयांश रॉय श...