प्रयागराज, फरवरी 16 -- टैगोर पब्लिक स्कूल के कक्षा नौ और कक्षा ग्यारह के 48 विद्यार्थियों ने चार शिक्षकों के मार्गदर्शन में 13 फरवरी को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुपर कंप्यूटर और फ्लाइंग लेबोरेटरी देखने के साथ पद्मश्री एचसी वर्मा के शिक्षा सोपान आश्रम ननकारी, कानपुर में आयोजित विज्ञान मेला 'समझो' में भी सहभागिता की। स्कूल के पूर्व छात्रों से भी भेंट की। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन शिक्षक बबिता शुक्ला, उदित कुमार, निहारिका सारस्वत तथा आदित्य केसरवानी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...