प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- पतंजलि ऋषिकुल विद्यालय में कक्षा एक एवं दो का वार्षिक समारोह बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रथम सत्र में कक्षा दो के बच्चों ने गीत, संगीत और नृत्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। दूसरे सत्र में कक्षा एक के बच्चों ने 'एक चिड़िया अनेक चिड़िया' गीत के साथ लघु नाटिका में आपसी सहयोग, सामूहिक प्रयास आदि नैसर्गिक मूल्यों के महत्व को उजागर किया। बच्चों ने विश्व शांति का संदेश देने के साथ सेंटा क्लॉज की वेशभूषा में सजे मेरी क्रिसमस और हैप्पी न्यू ईयर की बधाइयां देते बच्चों ने उपहार भी बांटे। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजना कुमार, डॉ. शिवांजलि कुमार चतुर्वेदी एवं द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. अजीत चौरसिया रहे। निदेशिका रेखा बैद, सचिव यशोवर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.