जमशेदपुर, अप्रैल 22 -- शेन इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। यह दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के हिंदी और अंग्रेजी के प्रेरणादायक भाषण के साथ शुरू हुई। विद्यार्थियों ने विभिन्न पोस्टर, स्लोगन, नाट्य प्रस्तुतीकरण और फेस पेंटिंग के माध्यम से "पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ" का संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या (अकादमिक ) तन्द्रिमा बनर्जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीवन जीना चाहिए और जल, वायु तथा भूमि को प्रदूषित होने से बचाना चाहिए।उन्होंने यह भी पढ़ें- रायन इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति सभी विद्यार्थियों को यह संकल्प...