फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 22 -- कायमगंज, संवाददाता।नगर के एक गेस्ट हाउस सभागार में शिवशक्ति अखाड़ा द्वारा आयोजित शिवशक्ति ग्रीष्मकालीन कला संस्कृति शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों और भव्य सम्मान समारोह के साथ समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखाड़ा संस्थापक मधुराम शरण, शिमला से पधारे मुख्य वक्ता डॉ. विवेक, रोहतक से आए विवेक ढल , चेयरमैन डॉ. शरद कुमार गंगवार, दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, जिसमें सुहानी राजपूत और अखाड़े की अन्य बेटियों ने सहयोग किया।

कार्यक्रम की गतिविधियाँ अखाड़े की बच्चियों द्वारा स्वागत नृत्य के बाद गरिमा, स्नेहा, समीक्षा, गौरी, वंशिका, अंशिका, आमाशी, प्रज्ञा, परी, नैंसी, संजना और सृष्टि जैसी बेटियों ने मनमोहक एकल और सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए। सनातन संस्कृति के अनुरूप आयोजित शानद...