अमरोहा, मार्च 11 -- गजरौला। नगर के खेतान वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को ऑर्गेनिक होली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों व अभिभावकों को सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली के प्रति जागरूक करना था। बच्चों व अभिभावकों ने न फूलों की होली खेलकर प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके से त्योहार का आनंद लिया। इस दौरान प्रयोग किए गए रंग भी पूरी तरह हैंडमेड और आर्गेनिक थे, जिन्हें स्कूल स्टाफ द्वारा प्राकृतिक सामग्री से तैयार किया गया था। इस मौके पर बच्चों के लिए ड्राइंग एवं कलरिंग, कविता पाठ आदि विभिन्न रचनात्मक खेल गतिविधि भी कराई गईं। बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्या मानसी शर्मा ने कहा कि प्रकृति और भारतीय त्योहारों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के बारे में बच्चों को जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.