सहारनपुर, मई 4 -- शेमफोर्ड स्कूल में सोमवार को सामुदायिक सहायक दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य कर रहे सामुदायिक सहायकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना रहा। नन्हे विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे परिधानों में डॉक्टर, शिक्षक, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी और अन्य सहायकों का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि समाज में इन सेवाओं के महत्व को भी खूबसूरती से दर्शाया। छोटे-छोटे बच्चों का आत्मविश्वास और उत्साह देखते ही बन रहा था। उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- मानव भारती के श्रमिकों के सम्मान में समारोहत आयोजित विद्यार्थियों...