मेरठ, जून 15 -- शारदा रोड स्थित महावीर जयंती भवन में रविवार को प्रशिक्षण और संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को देव, शास्त्र और गुरु के महत्व की जानकारी दी गई। सौरभ जैन ने बताया कि जिनवाणी में अनेक कवियों द्वारा रचित देव शास्त्र गुरु की पूजाएं वर्णित हैं, जिनमें कवि श्री युगल जी द्वारा रचित केवल रवि किरणों से पूजन विशेष रूप से प्रसिद्ध है। कहा कि इस पूजन में देव, शास्त्र और गुरु की महिमा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया गया है। जयमाला के तीन अलग अलग पदों के माध्यम से कवि ने देव, शास्त्र एवं गुरु के महत्व को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया है। यह भी पढ़ें- शाश्वत संस्कार शिविर में बच्चों को सनातन संस्कारों का संकल्प दिलाया देवेंद्र जैन ने बच्चों को प्रक्षाल की सभी क्रियाएं संपन्न कराईं। अमन जैन ने बच्चों को पूजन विधि का प्रशिक्षण ...