अमरोहा, मार्च 3 -- ओपीएस इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को होली पर्व हर्षोल्लास संग मनाया गया। सचिव डॉ.पराग पंडित ने बच्चों को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पक्के रंगों से न खेलने व केवल गुलाल का प्रयोग करने की सीख दी। डायरेक्टर डॉ. पूनम पंडित ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्टाफ को शुभकामनाएं दीं। प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक सोच को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का परिचय दिया। शिक्षकों ने बताया कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि मन की बुराइयों को त्यागकर नई शुरुआत करने का अवसर है। इस अवसर पर स्कूल में हवन भी हुआ। बच्चों ने होली गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दीं। इस दौरान अनमोल, देव, प्रशांत, लवकुश, वंशी, मुकुल, हर्षिता, पल्लवी, मन्नत, शुभ, शौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.