बच्चों ने चित्रकला से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रांची, जून 7 -- रांची। विश्व पर्यावरण दिवस पर आई-फा इंटरनेशनल, रांची ने चित्रकला प्रतियोगिता और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कला गुरु मो. साबिर हुसैन ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने 'पर्यावरण संरक्षण' पर आकर्षक चित्र बनाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आयत प्रथम व एलिजा द्वितीय रहीं। हूमरा और महक ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में जैनब को प्रथम व महरीन को द्वितीय स्थान मिला। डेनियल और हानियां संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। विजेता बच्चे सम्मानित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.