रुडकी, जनवरी 6 -- लक्सर संवाददाता। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर की एनएसएस इकाई के हस्तमौली गांव में चल रहे के शिविर में मंगलवार को डिजिटल तकनीक व इंटरनेट के प्रभावी ढंग से उपयोग के बारे में बताया गया। साथ ही डिजिटल लेनदेन में बरती जाने वाली सावधानी और साइबर क्राइम से बचाव का भी प्रशिक्षण दिया गया। कॉलेज के प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने शिविर के कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि यह दशक डिजिटल तकनीकी क्षेत्र में क्रांति का रहा है। पूरी दुनिया सिमटकर हमारे हाथ के स्मार्टफोन में समा गई है ऐसे में जरूरी है की हमें आधुनिक तकनीकी का सही तरीके से प्रयोग करना सीखना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...