भागलपुर, मार्च 21 -- गोराडीह संवाददाता कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा मध्य विद्यालय जगदीशपुर के बच्चों ने देश वासियों को ईद मुबारक कहा। इस दौरान प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने बच्चों को ईद के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं विद्यालय के ईको क्लब के सदस्यों ने गौरैया दिवस पर इनके संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर शिक्षिका वीणा कुमारी, प्रज्ञा, शाहिना खातून, प्रतिमा मिश्रा, फूल कुमारी, शारिका निगार, शिक्षक अमित कुमार सिंह, निर्भय कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...