धनबाद, मई 18 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित साप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में रविवार को विशेष कार्यक्रम हुआ। अधिक ज्येष्ठ मास (पुरुषोत्तम मास) के प्रथम दिन बच्चों को गीता के पंद्रहवें अध्याय 'पुरुषोत्तम योग' का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर बताया गया कि एक महीने तक सनातन धर्म के घरों में प्रतिदिन इस अध्याय का पाठ होगा। साथ ही अखंड दीपदान, विशेष पूजा और पुण्य के विभिन्न उपक्रमों के महत्व को समझाया गया। यह भी जानकारी दी गई कि इस अधिक मास के दौरान विवाह, जनेऊ और गृह प्रवेश जैसे सभी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। इसके अलावा, बच्चों को संस्कृत में अंताक्षरी, पहाड़ा, संभाषण, वार्तालाप और गीत आदि सिखाए गए। यह भी पढ़ें- संस्कृत पाठशाला के बच्चों ने गीता के 15वें अध्याय पुरुषोत्तम योग का किया अभ्यास शिक्षण का का...