नई दिल्ली, फरवरी 28 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर बच्चों ने खेल-खेल में विज्ञान और अंतरिक्ष के रहस्य को समझा। तीन मूर्ति भवन स्थित नेहरू तारामंडल और प्रधानमंत्री संग्रहालय व पुस्तकालय द्वारा शनिवार को विज्ञान उत्सव 2026 का आयोजन किया गया। उत्सव में काफी संख्या में छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और विज्ञान प्रेमियों ने भाग लिया। यह आयोजन ऐसा मंच बना जहां विज्ञान पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर प्रत्यक्ष अनुभव और प्रयोग के माध्यम से जीवंत हो उठा। खेल के साथ फिजिक्स क्षेत्र सबके आकर्षण का केंद्र रहा। किरोड़ीमल कॉलेज के एस्ट्रो क्लब के विद्यार्थियों और इंडियन नेटवर्क ऑफ फिजिक्स के सदस्यों ने लाइव प्रयोग, रोचक प्रदर्शन और विज्ञान चुनौतियां प्रस्तुत कीं। साथ ही, दैनिक जीवन की घटनाओं के पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों...