प्रयागराज, मार्च 2 -- नगर निगम व ज्योति शिक्षा संस्था की ओर से परेड ग्राउंड स्थित तिरंगा पार्क में मलिन बस्ती के बच्चों के साथ आयोजन किया। कीडगंज व सीएमपी डिग्री कॉलेज के सामने की बस्ती से आए बच्चों ने स्वयं सहायता समूह द्वारा पलाश व चुकंदर से तैयार किए गए प्राकृतिक रंगों से होली खेली। कृष्ण कुमार मौर्य व अभिषेक शुक्ल ने बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित व हरित होली मनाने की शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...