बेगुसराय, अप्रैल 4 -- भगवानपुर। प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत प्राइमरी स्कूल अखाड़ा स्थान लखनपुर में शिक्षक राहुल यादव ने अपने विवाह के उपलक्ष्य में शनिवार को तिथि भोजन का आयोजन करवाया। इस अवसर पर 61 स्कूली बच्चों के साथ-साथ शिक्षक आदि को पूड़ी, सब्जी, दही एवं जिलेबी खिलाया गया। एमडीएम बीआरपी मो. दाऊद आलम ने तिथि भोजन के आयोजन के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताते हुए इस अनुपम प्रयोग को छात्र एवं समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों में सामाजिक समरसता पैदा करने के साथ-साथ समाज के लोगों को विद्यालय से जोड़ना है। मौके पर प्रधान शिक्षक सिकेंद्र कुमार सुमन, कविता कुमारी, प्रवीण कुमार, रामप्रवेश, अनंत कुमार एवं प्रखंड आईसीटी कोऑर्डिनेटर संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...