मधेपुरा, मार्च 24 -- कुमारखंड। मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत आदर्श मध्य विद्यालय रामनगर महेश के बच्चों का परिभ्रमण दल कोसी बराज सहित अन्य कई ऐतिहासिक व दर्शनीय स्थल का अवलोकन किया। परिभ्रमण दल को शिक्षा समिति की अध्यक्ष मीना देवी व एचएम भावना कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अध्यक्ष मीना देवी और सचिव प्रतिनिधि आनंद मिश्र ने बच्चों के बीच चॉकलेट और बिस्कुट का वितरण किया। बच्चों को कोसी बराज, कटैया पावर हाउस, गणपतगंज स्थित भगवान विष्णुपद मंदिर समेत विभिन्न ऐतिहासिक एवं धार्मिक दर्शनीय स्थलों का अवलोकन कराया गया। मौके पर शिक्षक संजीव कुमार, ग्रामीण आशुतोष कुमार झा, पूनम ठाकुर, नारायण ठाकुर, किशोर ठाकुर, आशीष कुमार झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.