बोकारो, मार्च 13 -- बोकारो। रॉयल पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 के बच्चों ने बैगलेस डे कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सेक्टर चार थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर स्कूल के छठी कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने सेक्टर 4 थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया। जिसमें बच्चों ने थाना प्रभारी संजय कुमार से मिलकर उनका स्वागत किया। साथ ही थाना प्रभारी से क्राइम रोकने व मारपीट होने के बाद उसे सुलझाने के बारे में जानकारी प्राप्त कीl इस पर थाना प्रभारी ने बताया कि नागरिकों की सहयोग से ही सभी मामलों को सुलझाया जाता है। साथ ही नगर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर नागरिकों का ही सहयोग लिया जाता है। मौके पर स्कूल के उप्राचार्य आलोक चतुर्वेदी, विभा रानी, सुधा सिंह, पार्वती सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...