मेरठ, अप्रैल 28 -- हस्तिनापुर रोड स्थित हरिहर विहार कॉलोनी में स्थित शीला प्रियपाल सरस्वती शिशु वाटिका में विद्यारंभ संस्कार का भव्य आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम में पूर्व आचार्या गार्गी शर्मा एवं आशु ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ घोष वादन के साथ हुआ, जिसके बाद भजन एवं घोष की मधुर धुनों के साथ विद्यालय परिसर की परिक्रमा की गई। इस दौरान उपस्थित सभी अभिभावक और बच्चे भाव-विभोर हो उठे। इसके पश्चात मुख्य अतिथियों गार्गी शर्मा, आशु ठाकुर, प्रधानाचार्य अनिल वर्मा एवं वाटिका प्रमुख रीना रस्तोगी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। पूरा परिसर जय मां सरस्वती के जयघोष से ग...