धनबाद, जून 15 -- झरिया। स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर की साप्ताहिक संस्कृत पाठशाला में पुरुषोत्तम मास के अंतिम रविवार को श्रीमद् भगवद्गीता के 15वें अध्याय 'पुरुषोत्तम योग' के तीसरे व चौथे श्लोक का अध्ययन कराया गया। बच्चों को संस्कृत अंताक्षरी, पहाड़ा, संभाषण, वार्तालाप व गीत सिखाए गए। पठन-पाठन सत्यदेव पांडे ने कराया तथा आचार्य बलदेव पांडे ने प्रसाद बांटा। मौके पर संध्या, श्रद्धा, दिव्यंका, याचना, आराध्या, लाडो, आस्था, सौम्या, कुमकुम, लक्ष्मी, सानवी, सुहानी, दिव्या, वैष्णवी, दीपिका, तनु श्री, चेल्सी, हर्षिका, विधि, राजवीर, दिव्यांश, अनमोल, हर्ष, रितुराज, उज्ज्वल, सुमित, वैभव, शिवांश, अभी, पूरब, अर्णव, यश, अनिरुद्ध, शौर्या, देवम व युगवीर उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...