कन्नौज, मार्च 25 -- चपुन्ना, संवाददाता। विकास खंड हसेरन के अंतर्गत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जूनियर स्तर के 100 बच्चों का एक्सपोजर विजिट कन्नौज स्थित सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र में कराया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक ज्ञान का विकास करना रहा। केंद्र में बच्चों को इत्र बनाने की प्रक्रिया, सुगंधित पौधों की पहचान तथा गुणवत्ता परीक्षण की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लेकर नई जानकारियां हासिल कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना कर किया। इस दौरान एआरपी उपेन्द्र राजपूत, तेजपाल सिंह, शिवमंगल सिंह सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...