संभल, मार्च 14 -- जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को विकास खंड रजपुरा सभागार में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अक्षय कुमार ने की। बैठक में बच्चों के सुरक्षित और सशक्त भविष्य को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें बाल संरक्षण, सुरक्षित पालन-पोषण, बाल श्रम, बाल तस्करी, बाल विवाह, परिवार की देखरेख पाने के अधिकार तथा बच्चों को हिंसा और दुर्व्यवहार से बचाने जैसे मुद्दों पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए कि ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाली बैठकों में समिति के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों से जुड़े मामलों...