मोतिहारी, मई 31 -- हरसिद्धि एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के प्रजापति 2 उच्च विद्यालय कनछेदवा में शनिवार को पर्यावरण जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ एक विचार गोष्ठी के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्याम सुंदर सिंह ने की। गोष्ठी का विषय प्रवेश विद्यालय के वरीय शिक्षक शमसाद अली ने किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की वर्तमान आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इनोवेटर प्रमोद स्टीफेन, कार्यक्रम संयोजक अजहर हुसैन अंसारी, अधिवक्ता ऐनुल हक़ तथा समाजसेवी प्रभात जी ने पर्यावरण संरक्षण, पारिस्थितिक संतुलन और जैव विविधता के महत्व पर विस्तार से अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधु...