उरई, अप्रैल 7 -- जालौन।संवाददाता विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय भवानीराम में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को स्वास्थ्य, स्वच्छता और संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने संचारी रोगों से बचाव के उपाय बताते हुए नियमित हाथ धोने, साफ-सफाई रखने और शुद्ध पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारत विकास परिषद के अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेई ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बच्चों को नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.