बागेश्वर, मई 13 -- योगेश उपाध्याय, बागेश्वर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सिरकोट की ओर से जूनियर हाई स्कूल पिंगलो में निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, संतुलित जीवनशैली और योग के महत्व की जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वास्थ्य संबंधी उपयोगी जानकारियां प्राप्त कीं। शिविर में डॉ. हेमलता गोस्वामी ने विद्यार्थियों को सही खान-पान, नियमित दिनचर्या और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन जीवन में सफलता की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक आहार लेने, नियमित व्यायाम करने और मोबाइल समेत अन्य नकारात्मक आदतों से दूर रहने की सलाह दी। फार्मेसी अधिकारी सुरेन्द्र कुमार और एमपीडब्ल्यू हरीश चन्द्र ने भी ...