अलीगढ़, जून 9 -- अलीगढ़। सिद्ध पीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर, अचल ताल पर 15 दिवसीय निःशुल्क सनातन की पाठशाला में नृत्य, ताइक्वांडो, दण्ड, तलवार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महंत योगी कौशल नाथ महाराज ने बच्चों को हनुमान जी का प्रभु श्रीराम के प्रति भक्ति भाव प्रसंग सुनाया। जब माता सीता लाल सिंदूर से अपनी मांग भर रही होती हैं तो हनुमान जी वहां जाकर माता सीता से पूछते हैं कि मां आप यह क्या कर रही हैं। वह कहती हैं कि मैं प्रभु श्री राम के लिए अपनी मांग में सिंदूर लगा रही है। यह सुनकर भक्त हनुमान पूरी अयोध्या का सिंदूर अपने शरीर पर लगा कर दरबार में पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- बच्चों को सुनाया हनुमान भक्ति का प्रसंग सभी दरबारी उन पर हंसते हैं। यहीं से हनुमान जी को लाल रंग अति प्रिय हो गया, और उनका नाम सिंदुरी हनुमान हो गया। निदेशक गौरव अग्रवाल...