हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी। साथी हाथ बढ़ाना सेवा समिति ने मंगलवार को दमुवाढूंगा में पार्षद तनुजा जोशी की उपस्थिति में जागरूकता अभियान चलाया। संस्था अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने बच्चों को शरीर के अंगों की जानकारी देते हुए गुड टच व बैड टच के प्रति सतर्क किया। सचिव हेमा मेलकानी द्वारा आयोजित आईक्यू टेस्ट में साक्षी, मुकेश और निविसा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। उपसचिव रमेश चंद्र आर्य ने बच्चों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने बच्चों के आधार कार्ड व बैंक खाते न खुलने की समस्या उठाई, जिसके समाधान का आश्वासन पार्षद ने दिया। कार्यक्रम में विजय लक्ष्मी रावत सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.