देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे एक माह के ओरल स्क्रीनिंग व जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को आरएल सर्राफ उच्च विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वरीय दंत चिकित्सा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शरद कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ। सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शालिनी कुमारी ने बच्चों को दांतों की साफ-सफाई और मुंह को स्वस्थ रखने के तरीकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सही तरीके से ब्रश करने की विधि समझाते हुए बच्चों को नियमित रूप से सुबह और रात में ब्रश करने की सलाह दी। कार्यक्रम में सदर अस्पताल के डेंटल हाइजिनिस्ट प्रभाकर कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने भी बच्चों को मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। डॉ. शरद कुमार ने बताया कि ब...